प्रखंड के न्यू मॉडल प्रखंड कार्यालय भवन में बनाए गए प्रखंडस्तरीय क्वारेंटाइन सेंटर में रविवार को रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर प्रवासी मजदूरों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। आलम यह था कि एक दूसरे को परास्त करने के लिए दर्जनों लोग एक दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। आधे घंटे तक सेंटर पूरी तरह से रणक्षेत्र बना रहा। इस घटना में दोनों गुटों के लगभग आधे दर्जन से भी अधिक लोग घायल हो गए।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

घटना की सूचना पर दल-बल के साथ थानाध्यक्ष राजेश कुमार राम मौके पर पहुंचे, दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी भेजा। इलाज के बाद एक पक्ष के सभी घायलों को न्यू माॅडल बिल्डिंग स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में भेजा गया, जबकि दूसरे गुट के घायलों को वहां से जगह बदल कर तीन टंगा दियारा स्थित क्वारेंटाइन सेंटर भेजा गया।

रंगरा सीओ जितेंद्र कुमार राम ने बताया कि सभी प्रवासी मजदूर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए काउंटर पर लाइन में लगे हुए थे, इसी दौरान एक गुट के मजदूर लाइन से निकलकर आगे चले गए। इसी बात को लेकर दोनों गुटों में विवाद हो गया और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। स्थिति नियंत्रण में है।

एहतियात के तौर पर एक गुट के लोगों को न्यू मॉडल प्रखंड कार्यालय भवन में रखा गया है और दूसरे गुट के 3 लोगों को तीन टंगा दियारा स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में भेज दिया गया है। ताकि पुनः इस तरह की घटना न हो। एहतियात के तौर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बलों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि रंगरा गांव के लगभग एक दर्जन प्रवासी मजदूरों को 13 मई को क्वारेंटाइन सेंटर भेजे गए थे। इसके बाद रविवार को बनिया गांव के कुछ प्रवासी मजदूरों को हॉस्पिटल में चेक करवाने के बाद सेंटर भेजा गया था।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet