नवगछिया । रंगरा सहायक थाना अंतर्गत रंगरा दक्षिणी टोला में बीते सप्ताह महिला शोभादेवी की हत्या के बाद भड़के उपद्रवियों ने पुलिस गाड़ी जलाने सहित पुलिस टीम पर हमला कर जवानों को घायल कर दिया था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 182
एसपी नवगछिया पूरण कुमार झा के नेतृत्व में चार थाना की पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कारेलाल मंडल व उसकी पत्नी उर्मिला देवी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी ने बयान जारी कर बताया है कि जांच के दौरान यह बात सामने आया कि दोनों की भूमिका उग्र भीड़ को भड़काने व शामिल होने में रही। गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने बताया है कि डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट के अंतर्गत दोनों प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है व पूछताछ की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
