नवगछिया। राजेंद्र कॉलोनी स्थित गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को उत्साह और उमंग के बीच रंगोली बनाओ तथा कक्षा सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर दीपावली और सूर्य षष्ठी व्रत की थीम पर बनी रंगोलियों से सज गया, जिससे पूरा वातावरण उल्लासमय हो उठा।
कार्यक्रम में विद्यालय की स्थानीय कार्यकारिणी समिति के सचिव डॉ. बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह और संरक्षक श्री राजेश कानोड़िया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विद्यालय परिवार, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
दीपावली और छठ व्रत थी रंगोली का विषय
‘रंगोली बनाओ’ प्रतियोगिता में बच्चों ने दीपावली और सूर्य षष्ठी व्रत विषय पर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की सृजनशीलता और रंगों के प्रयोग ने सबका मन मोह लिया।

निर्णायक मंडली ने विभिन्न रंगोलियों और सजावट का मूल्यांकन करते हुए विजेताओं का चयन किया।
रंगोली प्रतियोगिता में:
🥇 प्रथम स्थान – कक्षा सप्तम
🥈 द्वितीय स्थान – कक्षा तृतीय
🥉 तृतीय स्थान – कक्षा शास्त्र की बहनों को प्राप्त हुआ।कक्षा सजाओ प्रतियोगिता में:
🥇 प्रथम स्थान – कक्षा अष्टम
🥈 द्वितीय स्थान – कक्षा सप्तम
🥉 तृतीय स्थान – कक्षा तृतीय को प्राप्त हुआ।
विजेताओं को मिला सम्मान
सभी विजेता भैया–बहनों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य श्री लालबाबू राय ने कराया।
संरक्षक राजेश कानोड़िया और सचिव डॉ. बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की मेहनत और सृजनात्मकता की सराहना की।
कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य श्री लालबाबू राय के धन्यवाद ज्ञापन और शांति मंत्र के साथ हुआ।

