नवगछिया : प्रखण्ड के महदत्तपुर गांव के चैती दुर्गा स्थान प्रांगण मे रामनवमी के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो कि महदत्तपुर और जमुनिया गांव मे भ्रमण किया गया। आज अमावस्या के संध्या चार बजे से भव्य रामकथा का शुभारंभ किया गया।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 565

रामकथा का प्रथम दिन का राम कथा का दीप प्रज्ज्वलित महदत्तपुर के वर्तमान मेला कमिटी के पदाधिकारी एवं पिछले साल के मेला पदाधिकारी एवं वर्तमान पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, पुर्व सरपंच रामावतार सिंह, राजन सिंह ने संयुक्त रुप से किया। रामकथा विदुषी सुश्री रश्मि शास्त्री जी के सानिध्य मे नौ दिन तक कथा का रसपान कराया जाएगा।

मेला कमिटी के अध्यक्ष श्री सिकंदर प्रसाद सिंह ने कहाँ कि अधिक से अधिक क्षेत्रवासि रामकथा का लाभ उठाए। कमिटी के विपिन सिंह, नरेंद्र गुलशन ने कहा कि इसबार रामनवमी के अवसर पर भव्य रामकथा का आयोजन एवं भव्य मेला का आयोजन किया गया है। वही मंच संचालन अभाविप के अनुज चौरसिया ने किया। वही मौके पर सिकंदर सिंह, नरेंद्र गुलशन, विपिन सिंह , रामानंद सिंह, पुर्व मुखिया संजय सिंह, जयप्रकाश सिंह, राजन सिंह, अनुज चौरसिया, रिचर्ड्स सिंह, रामानुज, अनिश आदि वयवस्था मे लगे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....