नवगछिया : श्री रामचरितमानस नवाह पारायण समिति की ओर से 50वां स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा घाट ठाकुरबाड़ी से निकलकर हडिया पट्टी मेन रोड स्टेशन रोड होते हुए वापस घाट ठाकुरबाड़ी पहुंची। घाट ठाकुरबाड़ी पहुंचने के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण हुआ।
शोभायात्रा में राम, सीता, लक्ष्मण, शिव-पार्वती और हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि यह आयोजन पिछले 49 साल से लगातार किया जा रहा है।
इस बार भी 30 मार्च से सात अप्रैल 2025 तक घाट ठाकुरवाड़ी नवगछिया में बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है। विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भगत, अशोक केडिया, बजरंग दल संयोजक प्रहलाद कुमार आदि शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
