नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के भवानीपुर थाना में बुधवार को रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा, चैती छठ व रमजान को लेकर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह व बीडीओ हरिमोहन कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। पर्व में शराब बेचने, शराब पीने वाले और हुड़दंगी करने वाले पर सभी मिलकर पैनी नजर रख थानाध्यक्ष को सूचना देने का निर्णय लिया।
Total Downloads: 100
सीओ अजय सरकार ने बताया कि नगरपारा दुर्गा मंदिर की प्रतिमा ग्यारह अप्रैल, महवागढ़ आशाटोल की प्रतिमा तेरह अप्रैल व मधुरापुर रामजानकी ठाकुरबाड़ी के दशरथ व्ययामशाला की पुरानी प्रतिमा नौ अप्रैल को निर्धारित रूट से विजर्सन के लिए जाएगी। नगरपारा व महवागढ़, आशाटोल मेला को शांतिपूर्ण मनाने का जिम्मा मेला कमेटी के वोलंटियर पर होगा।
इसको भवानीपुर पुलिस सहयोग करेगी। महवागढ़, आशाटोल में दो अप्रैल से भागवत कथा का आयोजन होगा। इसको लेकर कलश शोभायात्रा भी निकलेगी। मौके पर उपप्रमुख अशोक कुमार यादव, मुखिया नीतीश कुमार, सिंधु शर्मा, प्रीतम मिश्रा, भवेश शर्मा, रणजीत गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे। थानाध्यक्ष ने मेला लाईसेंस का आवेदन देने का मेला कमेटी से जल्द देने को कहा।

