बिहपुर। सोमवार को प्रखंड के बिहपुर रेलवे मां दुर्गा मंदिर के परिसर में श्री रामलाला प्राण प्रतिष्ठा कार्यकम के प्रखंड संयोजक महंत नवलकिशोर दास की अध्यक्षता में बैठक हुई।
Total Downloads: 354
बैठक में अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलाला प्राण प्रतिष्ठा निर्मित पूजित अक्षत कलश व आमंत्रण पत्रक के वितरण करने व 22 को दीपोत्सव मनाने को लेकर रूपरेखा बनाई गई।
इसमें बताया गया कि तीन जनवरी को ठाकुरबाड़ी से शोभायात्रा के सभी पंचायतों में पूजित अक्षत कलश संबधित पंचायतों के संयोजक की अगुवाई में पहुंचेगा। बैठक में गोपाल चौधरी, ज्ञानदेव कुमार, रंजीत गुप्ता, विकास कपूर, कुंदन गुप्ता समेत कई लोग थे।
