नवगछिया । नवगछिया पुलिस ने कहारपुर के रामशरण यादव हत्याकांड मामले में छह महीनों से फरार टॉपटेन अपराधी राजा कुमार यादव पिता मेदो यादव को गिरफ्तार किया है। 50 हजार के इनामी राजा कुमार यादव को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया। वह झंडापुर का रहने वाला है।

नवगछिया पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने सोमवार को अपने कार्यालय मे प्रेस वार्ता में बताया कि 24 अगस्त 2023 की रात में नदी थाना क्षेत्र के कहारपुर दियारा क्षेत्र महंत जी के बासा पर सो रहे किसान रामशरण यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। टॉप 10 अपराधियों में शामिल इनामी कुख्यात राजा कुमार यादव को नवगछिया एसआईटी टीम ने गुजरात के सूरत जिले के पलसाना से गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि राजा यादव सूरत में छिपकर रह रहा है। अविलंब एसआईटी टीम गठित कर डीआईयू टीम के साथ छापेमारी का निर्देश दिया। राजा वहां अपना नाम व परिचय बदलकर रह रहा था।

एसपी ने बताया कि मृतक रामशरण की मां नगैया देवी के लिखित आवेदन पर नदी थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस कांड में संलिप्त दो अपराधियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस छापेमारी में शामिल नदी थानाध्यक्ष पुअनि विश्वबंधु कुमार, डीआईयू पुअनि पवन कुमार सिंह, डीआईयू शंकर कुमार, नवीन कुमार व शामिल सभी पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

राजा यादव पांच मामलों में था वांछित

एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि राजा कुमार यादव पांच बड़े आपराधिक कांडों में वांछित था। इस पर नदी थाना में तीन व खरीक थाना में दो आपराधिक मामले पूर्व से दर्ज है। इसमे दो हत्या, जानलेवा हमला, लूट, डकैती, मारपीट व आर्म्स एक्ट सहित अन्य कई मामले शामिल हैं। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *