नवगछिया, व्यवहार न्यायालय में शनिवार को लोक अदालत लगाकर विभिन्न मामलों का निष्पादन किया गया। बेंच एक पर एडीजे थ्री अमिताभ चौधरी और पैनल अधिवक्ता कुंजलता कुमारी की देखरेख में लंबित दुर्घटना दावा वाद के छह मामलों को निष्पादित किया गया और 45 लाख 98 हजार रुपए का समझौता हुआ। वहीं भारतीय स्टेट बैंक के 233 मामले निष्पादित हुए। जिसमें 16943961 रुपये का समझौता हुआ। जबकि 8859206 रुपये की राशि प्राप्त हुई ।

बेंच दो में एडीजेटू अखौरी अभिषेक सहाय और अधिवक्ता रजनीश सिंह की उपस्थिति में लंबित तीन दुर्घटना वाद का निष्पादन हुआ, जबकि 3468000 रुपये का समक्षौता हुआ, वहीं दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के 179 मामले का निष्पादन हुआ जिसमें 11227926 रुपए का समझौता हुआ और 6134412 रुपये की राशि प्राप्त हुई ।

बेंच तीन में एसीजेएम थ्री प्रमोद कुमार पांडेय एवं अधिवक्ता नवीन कुमार की देखरेख में न्यायालय के 24 मामलों का निष्पादन हुआ। बीएसएनएल के 10 मामलों का निष्पादन हुआ जिसमें 13181 रुपये का समझौता हुआ और उतनी ही राशि प्राप्त हुई।

बेंच चार में अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी कुमार पंकज एवं पैनल अधिवक्ता ललन कुमार मंडल की देखरेख में न्यायालय के 16 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं यूको बैंक के 177 मामले निष्पादित किए गए जिसमें 6746100 रुपए का समझौता हुआ जबकि 3885900 रुपये की राशि प्राप्त हुई ।

बेंच पांच में न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय सुभाषचंद्र निषाद एवं अधिवक्ता वंदना कुमारी की देखरेख में न्यायालय के 17 मामले निष्पादित किए गए। वहीं बैंकों के 52 मामले का निष्पादन करते हुए 5146100 रुपए का समझौता हुआ और 1790600 रुपये की राशि प्राप्त हुई ।

बेंच छह में दंडाधिकारी द्वितीय तुषार सिंह एवं अधिवक्ता कमेलश्वरी मंडल की देखरेख में 22 मामले का निष्पादन किया गया। बैंकों के 37 ऋण वसूली के मामले निष्पादित किए गए। जिसमें 955400 रुपए की राशि का समझौता हुआ जबकि 352400 रुपए की राशि प्राप्त हुई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *