नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड के अंतर्गत सैदपुर पंचायत के महादलित टोला वार्ड नंबर 12 के आवास लाभुक रोहित कुमार दास, शीला देवी ,खुशबू देवी तीनों लाभुक से आवास सहायिका रिंकी देवी द्वारा आवास योजना के लाभ दिलाने के नाम पर दस हजार अवैध वसूली के मामले में आवेदन के आलोक में डीडीसी ने कुछ दिन पूर्व जांच की थी। जांच के क्रम में दोषी होने पर आवास सहायिका रिंकी देवी पर प्राथमिकी दर्ज करने हेतु गोपालपुर की बीडीओ को निर्देश दिया। वही निर्देश के बाद गोपालपुर की बीडीओ वीणा कुमारी चौधरी ने गोपालपुर थाने में आवेदन दिए ।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मामले में लाभुक रोहित कुमार दास के पिता जदयू के नेता प्रेम लाल दास ने बताया कि हम लोगों के घर के अगल-बगल से आवास योजनाओं के लाभ दिलाने के नाम पर मोटी रकम मांगी गई थी। नहीं देने पर आवास सहायिका बोली कि योजना का लाभ नहीं मिलेगा। और मैंने जब इसका विरोध किया तो उल्टे हम को धमकाने लगी। जिसको लेकर मैंने लोक निवारण पदाधिकारी अन्य वरीय पदाधिकारी के साथ-साथ डीडीसी को भी आवेदन दिया था।

वहीं आवेदन के जांच के बाद मेरे प्रखंड के कर्मी मामला को रफा-दफा करने के लिए पैसा का भी प्रलोभन दिया। लेकिन मैंने आवाज अपनी उठाई। उन्होंने बताया कि इस अवैध वसूली में आवास कोऑर्डिनेटर मनोज आर्या सहित गोपालपुर की बीडीओ भी संलिप्त है।इसकी निष्पक्ष जांच हो तो और सच्चाई समाज के सामने उजागर हो जायेगा। वहीं आवास सहायिका रिंकू देवी ने बताया कि मुझ पर सारे लगे आरोप निराधार है। साजिश के तहत मुझे फंसाया है।

क्या है मामला-

सैदपुर पंचायत के पंचायत आवास सहायक रिंकी कुमारी द्वारा वसूल किये जाने की लिखित शिकायत उप विकास आयुक्त भागलपुर से किया था। जाँच के दौरान डीडीसी ने लाभुकों के आरोपों को सही पाते हुए आवास सहायिका से 24 घंटे के अन्दर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया था। स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर डीडीसी ने बीडीओ गोपालपुर को प्राथमिकी दर्ज करवा कर तत्काल रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। डीडीसी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज करवाया गया तथा चयन मुक्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि बीडीओ मैडम के लिखित आवेदन पर सैदपुर पंचायत की आवास सहायिका रिंकी कुमारी पर पीएम आवास योजना के लाभुकों से योजना का लाभ देने के नाम पर अवैध वसूली करने का मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet