नारायणपुर पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में बुधवार को तेलंगाना के कैरियर मोटिवेटर एवं ग्राफोलॉजिस्ट बोलम पल्ली ने कैरियर से संबंधित मार्गदर्शन किया. प्राचार्य रोशन लाल ने बोलम पल्ली का स्वागत करते हुए सभी से परिचय करा छात्रों से कहा कि अपनी मेहनत पर भरोसा रखो, किस्मत खुद ही बदल जायेगी. जिंदगी में सफल होने का एक ही रास्ता है, सही समय पर सही करियर चुनना. मंच से बच्चों को संबोधित करते पल्ली ने कहा कि आत्मविश्वास ही सफलता की पहली सीढ़ी है.
Total Downloads: 175
करियर का चुनाव दबाव के बजाय स्व मूल्यांकन से करना चाहिए. रूचि के अनुरूप करियर का चुनाव होना चाहिए .विद्यालय के छात्र-छात्राओं में अमन, मोहित, रेशमी, पलक, अमित, शिवम, अजित, ज़िदान अली, आशीष, रमन, रोहित, गोविंद ने कैरियर से संबंधित कई प्रश्न पूछे जिसके सिलसिलेवार ढंग से बोलम पल्ली ने यथोचित परामर्श दिया. कार्यक्रम के आयोजनकर्ता अजीत कुमार ने बताया रास्ते कभी खत्म नहीं होते, बस चलने का हौसला होना चाहिए.
सही समय पर उचित परामर्श आपको सफल बनायेगा .उप प्राचार्य एसके चौधरी, दीपक कुमार व राकेश कुमार सैनी ने भी बच्चों की बेहतरी के लिए कई संबंधित टिप्स दिये. कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी बच्चों के साथ शिक्षक अमूल्य वर्मा, डॉ देवेन्द्र सिंह, राजवीर सिंह राणा, अनिल कुमार, संदीप कुमार, अभिमन्यु कुमार, के ए कुजूर, सरिता वर्मा आदि का सहयोग रहा.

