नारायणपुर| रामनवमी पर रुद्र सेना की बिहपुर इकाई की ओर से 18 अप्रैल को शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। संगठन के अध्यक्ष बिट्टू चौधरी ने बताया कि कन्या प्लस टू हाईस्कूल के मैदान से 18 अप्रैल को शोभायात्रा यात्रा निकाली जाएगी।

शोभायात्रा सोनवर्षा गांव स्थित 14 नंबर सड़क होते हुए मड़वा के बाबा ब्रजलेश्वरधाम मंदिर, जमालपुर बिहपुर, मिल्की, बभनगामा, गौरीपुर, लत्तीपुर का भ्रमण कर बड़ी भगवती स्थान सोनवर्षा मैदान में समाप्त होगी। संगठन के सदस्यों ने क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *