नवगछिया। नवगछिया रेलवे गुमटी से कोरचक्का तक एक करोड़ 39 लाख 94 हजार की लागत से बननेवाले 1.82 किलोमीटर लंबे सड़क का शिलान्याश सांसद अजय मण्डल और विधायक नरेंद्र कुमार नीरज ने किया। इस मौके पर जिला परिषद नंदिनी सरकार, जदयू जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, समाजसेवी प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव, पार्षद मुन्ना भगत, चन्देश्वरी सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। वर्षों से जर्जर पड़े इस सड़क पर अभी तक दर्जनों यात्री दुर्घटना के शिकार हो चुके थे। सड़क के बनने की जानकारी से इलाके के लोगों में खुशी की लहर है। सड़क निर्माण कार्य पूरा करने की अवधि 15 मार्च 2022 है।

उजानी कब्रिस्तान की घरेबन्दी की सांसद से गुहार :

शिलान्यास के बाद सांसद, विधायक सहित अन्य लोगों का उजानी में भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान डब्लू यादव और मुन्ना भगत ने सांसद से अधूरे पड़े उजानि के कब्रिस्तान की घेराबंदी की मांग की। इस पर सांसद ने डीडीसी से बात कर तत्काल कब्रिस्तान की घराबन्दी कराने की बात कही। डीडीसी ने घरेबन्दी का आश्वासन दिया। मौके पर शाहजहां, मो. एजाज, मनीष सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *