नवगछिया । नवगछिया रेलवे स्टेशन पर अवध-असम एक्सप्रेस 5910 ट्रेन से गिरकर एक महिला का पैर टूट गया। घायल महिला को नवगछिया रेल पुलिस ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया है।

महिला भागलपुर जिला के पिरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत बाखरपुर निवासी सकलदेव मंडल की पत्नी प्रभा देवी (45) है। बताया जा रहा है कि- प्रभा देवी नवगछिया रेलवे स्टेशन से अवध-असम एक्सप्रेस पर चढ़ अपने पुत्र को लाने नगरपरा के स्कूल जा रही थी, जहां ट्रेन पर चढ़ने के दौरान हीं गिरने से उसका पैर टूट गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *