नवगछिया : रेल थाना क्षेत्र के पोखर के पास 3 वर्षीय अज्ञात बच्ची का शव जीआरपी पुलिस ने बरामद किया। बच्ची के शव की पहचान को लेकर आसपास के झुग्गी झोपड़ी को जानकारी दी गयी लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 101
थानाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने बताया कि बच्ची का शव मिलने के बाद उसे पंचनामा बनाकर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पहचान हेतु स्थानीय लोगों को भी जानकारी दी गयी लेकिन पहचान नहीं हो पायी है। शव पहचान के लिए रखा गया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
