नवगछिया : शुक्रवार की संध्या समय से शुरू हुई रिमझिम बारिश लगातार शनिवार को भी जारी रही. लगातार बारिश होने के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है. बारिश के कारण जहां जगह जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. बारिश के कारण लोग पूरे दिन अपने अपने घरों में दुबके रह गए. बारिश के कारण नवगछिया शहर में भी काफी प्रभाव देखने को मिला.

बारिश के कारण जहां दुकानदारों ने 12 बजे तक अपनी अपनी दुकानें खोली जबकि बारिश को समाप्त होता नहीं देख संध्या सात बजे तक दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकान बंद कर लिया. बारिश के कारण पूरा बाजार खाली खाली रहा. लगातार बारिश के कारण भवानीपुर से सधोपुर जाने वाली सड़क कीचड़मय हो गई थी. कीचड़मय सड़क हो जाने के कारण लोगो को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. सड़क जर्जर होने के कारण जगह जगह जल जमाव की भी स्थिति उत्पन्न हो गई थी.

– फसलों को भी भाड़ी क्षति

लगातार बारिश होने के कारण फसलों को भी भाड़ी क्षति हुई है. सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं, आम, सजवन, लीची की फसल को भाड़ी नुकसान हुआ है. बिहपुर के बभनगामा निवासी किसान मिथलेश चौधरी उर्फ बंटी चौधरी ने कहा कि बारिश के कारण सबसे ज्यादा आम एवं गेंहू की फसल प्रभवित हुई है. देशी प्रजाति की लीची फसल को भी बारिश के कारण नुकसान होगा. बारिश मक्के की फसल के लिए लाभकारी है. अबतक ओला वृष्टि नहीं हुई है जिससे थोड़ी राहत है. ओला वृष्टि होने पर मक्के की फसल भी प्रभावित होगा एवं बांकी अन्य सभी फसल को भाड़ी नुकसान होगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *