नवगछिया । नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर लापता लड़की की बरामदगी के मामले का उद्वेदन किया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन गेम खेलने के आदि तीन युवकों ने मिलकर रुपये ऐंठने की लालच में अपनी ही प्रेमिका को बहला फुसलाकर साथ ले गये थे और उसके पिता से मोबाइल से ही तीन लाख रुपये की मांग की। घटना 20 जनवरी की है। लड़की गायब होने पर परिजनों ने नवगछिया थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी थी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

एसपी ने बताया कि लड़की के नाना अशोक रजक ने बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे वह बनारसी लाल कॉलेज नवगछिया गयी थी। शाम सात बजे तक वापस नहीं आने पर थाने में सूचना दी थी। बीते रविवार को नाना ने बताया कि नतिनी का अपहरण कर लिया गया है और तीन लाख की फिरौती मांगी जा रही है।

घटना की जानकारी पर नवगछिया एसपी ने तुरंत ही एक एसआईटी का गठन किया और एसआईटी ने लड़की को सकुशल भागलपुर के बड़ी खंजरपुर से बरामद कर घटना को करने वाले तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तीनों युवक आयुष कुमार पिता पोलो सिंह, गौरव कुमार पिता स्व. बिंदेश्वरी सिंह और एक नाबालिग श्रीपुर का है।

एसपी ने कहा की घटना अपहरण का नहीं है

एसपी ने कहा कि अपहरण का मामला नही था। लड़की पहले से ही लड़कों को जानती थी। एक से उसका प्रेम प्रसग भी था। इसी का लड़कों ने लाभ उठाया और उसको साथ ले जाकर रुपये ऐठने की साजिश रची। एसपी ने बताया कि गेम में आदि ये लड़के काफी रुपये हार गए थे और कर्ज भी था। इसी को लेकर योजना बनायी थी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights