बिहपुर। बिहपुर पुलिस ने दारोगा दीपिका जूही की अगुवाई में विक्रमपुर में डीजे पर अश्लील गाना बजाकर लड़की पर फब्ती कसने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपी विश्वजीत कुमार उर्फ गोलू है। जिसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत कराने भेजा गया।

