नवगछिया : शनिवार की शाम शहर के तातारपुर थाना क्षेत्र में एक लड़की भटकती हुई दिखी। सूचना मिलने पर उसे 112 की टीम ने थाना पहुंचा दिया। चाइल्डलाइन को भी सूचित किया गया। बताया गया कि बच्ची मानसिक रूप से कमजोर थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 70
काफी देर कोशिश के बाद महिला पुलिसकर्मी को लड़की ने अपना नाम और पता बताया तो पता चला कि वह नवगछिया के गोपालपुर स्थित सैदपुर गावं की रहने वाली है।
उसके परिजनों से संपर्क कर बुलाया गया और बच्ची को उन्हें सौंप दिया गया। लड़की के परिजनों ने बताया कि वह घर से बिना बताए निकल गई थी। खोजबीन की गई पर उसका पता नहीं चल सका।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
