बिहपुर। प्रखंड के लत्तीपुर चौक के समीप नर्मदा कॉम्प्लेक्स स्थित एक टेलर की दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिस कारण दुकान के सभी समान जलकर राख हो गया। बुधवार की सुबह करीब चार बजे सड़क पर मॉर्निंग वॉक के लिये निकले लोगों ने धुंआ निकलते देखा तो दुकान के मालिक संजीर आलम को सूचना दी।
Total Downloads: 354
वहीं आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। फिर दमकल की गाड़ी भी आई और आग को बुझाया गया। वहीं दुकान मालिक संजीर आलम ने बताया दस हजार नकद समेत छह सिलाई मशीन, बैट्री-इनवर्टर और दस महंगे कोट -पेंट जलकर रखा हो गया। वहीं बगल के आकृति वस्त्रालय को भी आंशिक क्षति हुई। सूचना पर बिहपुर सीओ बलिराम प्रसाद ने भी स्थल पर पहुंच कर नुकसान की जानकारी ली।
