खरीक| लत्तीपुर में हुई गोलीबारी मामले में सोमवार को दो और अपराधियों ने गिरफ्तारी की भय से कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वालों में लत्तीपुर निवासी नटवर यादव और एतवारी उर्फ अंकित यादव शामिल हैं।

Whatsapp group Join

खरीक पुलिस ने दावा किया है कि पुलिस की बढ़ती दबिश और तेज कार्रवाई के कारण घबरा कर दोनों शातिरों ने सरेंडर किया है। इसी मामले में बीते शुक्रवार को घटना के मुख्य आरोपी गंगा दियारा का कुख्यात पप्पू यादव ने भी गिरफ्तारी के भय से कोर्ट में सरेंडर किया था।

बता दें कि लत्तीपुर गोलीकांड मामले में खरीक पुलिस ने कुख्यात सकलदेव यादव उर्फ सकला, मनीष कुमार, बिन्देश्वरी यादव, अमित रजक उर्फ भुसखारिया और शिवम यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शेष आरोपियों की भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *