बिहपुर ; खरीक थानाक्षेत्र के जमालदीपुर निवासी निशिकेष राज उर्फ प्रीतम कुमार ने मकई लदा ट्रक गायब हो जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। उसने ट्रक चालक किशोर सिंह, ग्राम 69 ज्ञान गरबा थाना पदमा जिला हजारीबाग एवं संतोष सिंह, सिंह ट्रांसपोर्ट कुर्सेला को नामजद आरोपी बनाया है।

आरोप में बताया है कि 7 जुलाई को लत्तीपुर चौक पर ट्रक पर 414 बोरा मकई (जिसका लागत मूल्य 4 लाख 54 हजार है) लोड होकर रांची नगरी मंगलम फील्ड के लिये निकला। वहीं 10 जुलाई को ड्राइवर से फोन पर संपर्क करना चाहा तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। उपरोक्त नामजदों ने मिलकर ट्रक को गायब किया है। पुलिस मामले को दर्ज कर जांच में जुट गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *