नवगछिया – परवत्ता थाना क्षेत्र के गरैया निवासी दिलीप मंडल पुत्र नीतीश कुमार के लापता हो जाने पर परवत्ता थाना पुलिस ने लापता युवक नीतीश कुमार को सकुशल बरामद कर लिया गया है. परवत्ता थाना अध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने बताया कि 10 तारीख को गरैया के नीतीश कुमार के घर से बासा आने के क्रम में लापता हो जाने को लेकर थाना में आवेदन दिया गया था.

जिसको लेकर थाना स्तर से इस मामले को लेकर गंभीर मामले को देखते हुए. जांच में जुट गई. जांच में बात आ रही थी कि ये कटिहार जिला के कुर्सेला में एक सिमेंट गोदाम में ट्रक से सिमेंट उतार रहा है. जिसके बाद उस ट्रक चालक को खोज कर उसके बारे में पुछताछ किया गया.

ट्रक चालक मो कल्लू ने कहा कि ट्रक पर खलासी के रूप में काम करने के लिए लिए बोला तो उसको रख लिए कुछ दिन के बाद नीतीश कुमार ने ट्रक चालक मो कल्लू का मोबाइल और दो से तीन सौ रुपये भी लेकर भाग गया. वो भागकर ट्रेन से झारखंड के दुमका जिला चला गया. वहां से भी वो न्यू मदनपुर स्टेशन चला गया. वहां पर उसके पास ट्रक चालक के मोबाइल से उसका लोकेशन परवत्ता पुलिस को मिल रही थी. जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंच कर नीतीश कुमार को वहां से सकुशल बरामद कर लाया गया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *