नवगछिया। गोपालपुर पुलिस ने लूट के 36 घंटे के भीतर लूटी हुई स्कूटी, मोबाइल के साथ ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने मंगलवार को गोपालपुर थाना में आयोजित प्रेस वार्त्ता में बताया कि पुलिस ने स्कूटी, दो मोबाइल व बदमाशों द्वारा उपयोग की गयी बाइक बरामद कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने बताया कि 26-27अगस्त की रात्रि 12 बजे इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर चंडीस्थान के दो लड़के अपनी स्कूटी से नवगछिया रेलवे स्टेशन से घर जा रहे थे कि गोसाईंगांव इस्माईलपुर रोड में लोहा पुल लक्ष्मीपुर के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने पीछा कर उनकी स्कूटी व दो मोबाइल लूट ली थी। इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष गोपालपुर को स्वयं पीड़ित युवक से मिलकर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित अनुसंधान के लिए कहा।

वे अपने अन्य सहयोगियों के साथ मात्र 36 घंटे के अंदर घटना का उद्भेदन करते हुए लूटे गये दो मोबाइल व स्कूटी बदमाश रवि कुमार के घर से बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गयी। उन्होंने बताया कि घटना में तीन बदमाश शामिल थे। सभी को गिरफ्तार किया गया। लूटे गये दोनों मोबाइल साहू टोला भवानीपुर के चंदन कुमार को बेची गयी थी। दोनों मोबाइल चंदन के पास से बरामद किया गया।

ड्रग्स का कारोबार करता है चन्दन

एसपी ने बताया चंदन कुमार ड्रग्स का कारोबार करता है। जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस कांड में शामिल बदमाश क्रमश: रवि कुमार गोसाईंगांव, शिवम कुमार धरहरा व सूरज कुमार सिंघिया मकंदपुर है। गोपालपुर थाना में इन तीनों पर पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीनों जमानत पर कुछ दिन पहले जेल से बाहर आये हैं।

स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाई जाएगी

एसपी ने बताया कि तीनों की जमानत रद्द कराने व स्पीडी ट्रायल चला कर सजा दिलायी जायेगी। छापेमारी दल में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार देने की एसपी ने घोषणा की

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *