नवगछिया। रंगरा थानाध्यक्ष बीट्टू कमल, बजरा प्रभारी शिव प्रसाद रमानी, और रंगरा के सहायक थानाध्यक्ष चन्दन कुमार ने गुप्त सूचना पर लूटी गई तीन मोबाइल, सात हजार रुपये के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में बिहारी पासवान पिता नरेश पासवान, उसरहिया, कैलाश कुमार पिता महेश्वर साह, झल्लूदास टोला, मुकेश मंडल पिता भोला मंडल सिमरिया तीनों थाना रंगरा ओपी और राणा कुमार पिता मनोज मंडल घर इस्माईलपुर शामिल हैं।

रंगरा ओपी क्षेत्र में छह सितंबर को अपराधियों ने हथियार के बल पर राहगीर से मोबाइल और पैसे लूट लिए थे। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद किया। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *