नवगछिया : लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल के जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी नवगछिया के द्वारा जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार मंडल के नेतृत्व में एकता दौर का आयोजन किया गया. यह एकता दौर नवगछिया रेलबे स्टेशन परिसर से शुरू होकर नवगछिया बाजार होते हुए शहीद मुंशी पुस्तकालय पर शहीद मुंशी साह के चित्र पर माल्यार्पण कर समाप्त हुआ. एकता दौर के मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी प्रणय ने अपने अल्प सम्बोधन में सरदार पटेल को आजाद भारत का मसीहा बताया.

छोटी छोटी रियासत को जोर कर अखंड भारत का निर्माण कराया. जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार मंडल ने कहा कि सरदार पटेल के सिद्दांतों के बल पर आज देश इतना आगे बढ़ा है. देश के आजादी के बाद अगर सरदार पटेल प्रधानमंत्री बन गए होते तो आज कश्मीर या देश के सामने कोई समस्या नही होता. हमारे प्रधानमंत्री जी ने सरदार पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा गुजरात मे बनबाया.

इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील यादव,उपाध्यक्ष गुंजन सिंह, जिला महामंत्री राकेश कुमार चौधरी, मेहता सचिदानंद, जिला मीडिया प्रभारी बिजेन्द्र शर्मा, विधानसभा प्रभारी महंत नवलकिशोर दास, मुक्तिनाथ सिंह, नगर अध्यक्ष मुकेश राणा,मंडल अध्यक्ष आशीष पांडे,प्रवक्ता गौतम जी ,रंगरा मंडल प्रभारी नरेश साह, विजय कुमार चौधरी, नवीन सिंह कुशवाहा, संजीव बर्मा, प्रवीण भगत, संतोष यादव, प्रवेश यादव, कौशल भगत,त्रिभुवन शर्मा मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *