नवगछिया । बिहार को बंगाल से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रायल के दौरान नवगछिया स्टेशन पर रुकने के बाद लोगों में खासा उत्साह देखा गया। नवगछिया के व्यवसायी ट्रेन के परिचालन से काफी खुश हैं।

ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी-पटना के बीच किशनगंज, कटिहार, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय व मोकामा के रास्ते पटना तक मंगलवार को ट्रायल पर चलाई गई थी। ट्रायल के लिए न्यू जलपाईगुड़ी से यह ट्रेन मंलवार सुबह 05:15 बजे खुली और किशनगंज 06:15 बजे पहुंची, दो मिनट ठहराव के बाद यह ट्रेन छह बजकर 17 मिनट पर किशनगंज से खुलकर करीब सुबह 7:45 मिनट पर कटिहार पहुंची व 8.55 बजे नवगछिया पहुंची। वहीं ट्रेन खगड़िया, बेगूसराय, मोकामा और बख्तियारपुर में ठहराव के बाद दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर पटना पहुंची। यह ट्रेन दोपहर 01 बजे पटना से चलकर और शाम 5:35 बजे कटिहार पहुंची और शाम 5:40 बजे कटिहार से खुलकर रात आठ बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंची।

नवगछिया रेलवे सलाहकार सदस्य मुकेश राणा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवगछिया को आदर्श स्टेशन सहित राजधानी एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन के ठहराव करा तत्कालीन सासंद सैयद शहनवाज हुसैन ने नवगछिया स्टेशन को डी कैटगरी से निकाला। इसका परिणाम है कि नवगछिया स्टेशन अमृत भारत स्टेशन में चयन हुआ और अब वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव नवगछिया में होना प्रस्तावित है। ट्रेन के ट्रायल की सफलता पर लोगों ने पूरी रेल टीम को बधाई दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *