नवगछिया :  भागलपुर जिला के वरीय समाहर्ता कृष्ण मुरारी ने बुधवार को अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंडेक्स, भंडार पंजी, दवाई काउंटर, उपस्थिति पंजी सहित सभी पंजियों का निरीक्षण किया।

उन्हें दवाई वितरण काउंटर, जेनरेटर, पेयजल आपूर्ति, ओपीडी में जाकर जांच पड़ताल की। उन्होंने कहा कि अनुमंडल कार्यालय सुचारू रूप से चले इसके लिए विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर सना हैदर और डॉक्टर सांत्वना कुमारी अनुपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को भेजी जा रही है।

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को निर्देश दिया गया है कि भंडार पंजी में जो दवा उपलब्ध है उसकी सूची लगा दें, ताकि मरीजों को इसकी जानकारी हो सके। एक्सपायरी दवाई काउंटर पर नहीं रखें। साफ-सफाई समुचित नहीं रहने के कारण सुपरवाइजर को फटकार लगाई गई। उन्होंने कहा कि मरीज के लिए जो पर्ची बनती है उस पर सीरियल और तारीख डालने का निर्देश चिकित्सकों को दिया गया है, ताकि यह जानकारी हो कि दवा कब और किसलिए लिखी गई है।

लैब टेक्नीशियन नहीं रहने के कारण लैब बंद थी। इसलिए जांच नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि अनुमंडल अस्पताल में 11 चिकित्सक पदस्थापित हैं। जांच के दौरान कुछ खामियां पाई गई हैं। इसके लिए उपाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है। मौके पर उपाधीक्षक डॉक्टर बी दास, एड्स काउंसलर अजय सिंह सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *