नवगछिया। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री और संग्रहण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत निरंतर छापेमारी और कार्रवाई की जा रही है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 375
इस क्रम में गोपालपुर थाने की टीम ने करारी तीनटगा में एक वाहन की जांच करते हुए 50 लीटर देशी शराब जब्त की। इस मामले में गोपालपुर थाना में कांड संख्या 72/25 के तहत धारा-30 (ए), बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
