नवगछिया । बिहपुर और भवानीपुर थाना की सीमा पर शुक्रवार की रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दो लोगो घायल हो गए। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के कोलवारा परबत्ता निवासी सुशील मंडल का 20 वर्षीय पुत्र प्रणव कुमार के रूप में हुई।
Total Downloads: 79
वहीं घायलों में उसी गांव के शंभु भगत के पुत्र 25 वर्षीय लालू भगत और मुरारी मंडल के पुत्र कृष्ण कुमार है। दोनों घायलों को इलाज के लिये मयागंज अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
एक बाइक पर तीन युवक बारात जाने के लिये शुक्रवार को देर रात इस्माईलपुर के छोटी परबत्ता गांव के लिये निकले थे। इंदिरा मंच के पास तीनों अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए। घटना के तुरंत बाद प्रणव मौत हो गई। मृतक के पिता सुशील मंडल गहरे सदमे में थे। उन्होंने कहा कि उसका पुत्र बहुत ही होनहार था। इधर बिहपुर थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

