नवगछिया : प्रखंड के बीरबन्ना चौक पर भवानीपुर पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक कार से 158 लीटर विदेशी शराब साथ जब्त किया गया।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि धंधेबाज सनोखर थाना के दीगही गांव निवासी अनुज हरिजन पिता पांडे हरिजन को शराब और वाहन के साथ पकड़ा गया। प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

