नवगछिया। कदवा ओपी के विक्रमशिला पहुंच पथ पर गुरुवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार दिखाकर पिकअप चालक भागलपुर के हबीबपुर डाटबाट निवासी नंद किशोर शर्मा से एक लाख रुपए लूट लिये। इस संबंध में पीड़ित ने दो बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि दाउदबाट स्थित अपने फर्नीचर कारखाना से देर रात ढाई बजे गाड़ी चालक चंपानगर के राजकुमार शर्मा के साथ उदाकिशुनगंज के लिए निकले थे। गुरुवार सुबह 6.30 बजे उदाकिशुनगंज में फिरोज गांधी की दुकान पर आठ पलंग के फर्नीचर उतारकर नाश्ता किया। फिरोज गांधी ने एक लाख रुपये फर्नीचर के दिये। सभी नोट पांच सौ के थे। नोट पायजामा के पॉकेट में रख लिया।

उदाकिशुनगंज से दिन के 9.30 बजे चले। जैसे ही हमलोग कदवा ओपी से आगे बढ़कर विजय घाट के पहले पहुंच पथ पर पहुंचे कि एक बाइक पर सवार दो युवक आये और गाड़ी को ओवरटेक कर गाड़ी में ठोकर मार दी। इसके बाद दोनों बदमाशों ने बाइक से उतरकर मारपीट शुरू कर दी। दोनों बदमाशों के पास पिस्टल था। पिस्टल का भय दिखाकर बदमाशों ने पास में रखे एक लाख रुपए, आधार कार्ड, पैनकार्ड ले लिया। इसके बाद दोनों भाग गये। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी तब पुलिस वहां पहुंची।

कदवा थानाध्यक्ष नरेश कुम बताया कि पिकअप चालक 1 लाख रुपये लूटने की घटना घट इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *