नवगछिया। नवगछिया के पुलिस लाइन में तैनात अग्निशमन विभाग में तैनात सिपाही विनय कुमार से  एक एप के माध्यम से चार लाख रुपये ठगी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित सिपाही ने इस संबंध में नवगछिया थाना में आवेदन दिया है।

उसने बताया कि उसके बच्चे बॉयजु एप के माध्यम से पढ़ते थे। बच्चों की पढ़ाई के लिए उसने बॉयजु एप में पंजीयन कराया था। इसी दौरान उसकी पत्नी से  लिंक शेयर करने के लिए कहा गया।

लिंक शेयर करते ही उसके एकाउंट से चार लाख रुपये गायब हो गए। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण के कहने पर पीड़ित ने अपना एकाउंट क्लोज करवाया। उन्होंने बताया कि आवेदन दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *