नवगछिया : विक्रमशिला पुल पर मंगलवार की सुबह पांच बजे पोकलेन लदा टेलर और हाइवा में टक्कर होने के बाद नौ घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा। ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह घटना हुई है। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह पहुंचे और टेलर के केबिन में फंसे ड्राइवर को निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

घायल ड्राइवर की पहचान पंजाब निवासी के रूप में की गई है। मौके पर से खलासी फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस की टीम ने ट्रक के मालिक को फोन के माघ्यम से दे दी है। दुर्घटना के बाद जाम नहीं लगे, इसको लेकर सबौर, लोदीपुर, नाथनगर, कजरैली, जगदीशपुर की तरफ से आने वाली बड़ी गाड़ियों के आवागमन पर रोक लगा दी। ट्रैफिक डीएसपी की सूझबूझ की वजह से विक्रमशिला पुल पर जाम नहीं लगा।

घटना के बाद काफी मशक्कत के बाद विक्रमशिला पुल पर से पोकलेन लदा टेलर और हाईवा को हटाया गया। कामकाजी लोगों को आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं हुई। छोटी गाड़ी, स्कूल गाड़ी, बस और एंबुलेंस का परिचालन नियमित रूप से हो रहा था। दोपहर दो बजे के बाद बड़ी गाड़ियों का परिचालन विक्रमशिला पुल पर सामान्य हो पाया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....