भागलपुर। शहर में काली पूजा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां कर ली हैं। ट्रैफिक पुलिस ने पिछले साल के रूट पर ही इस बार भी विसर्जन रूट तय किया है। विसर्जन शोभायात्रा बुधवार रात से शुरू होगी।

ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर से विक्रमशिला पुल के रास्ते शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। रात 10 बजे के बाद विसर्जन रूट पर किसी भी प्रकार का वाहन नहीं चलेगा। यह व्यवस्था अगले दिन गुरुवार तक लागू रहेगी।

विसर्जन मार्ग पर 13 ड्रॉप प्वाइंट बनाए गए हैं, जिनमें से 9 स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। डिक्सन मोड़, पटल बाबू रोड और मोजाहिदपुर थाना के सामने मजबूत बैरिकेडिंग की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल, सीपीएफ और क्यूआरटी टीम भी तैनात रहेंगी।

ट्रैफिक डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा तय किए गए मार्गों का ही उपयोग करें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विसर्जन शोभायात्रा स्टेशन चौक से शुरू होकर वेरायटी चौक, खलीफाबाग चौक, कोतवाली चौक, बूढ़ानाथ रोड, मानिक सरकार चौक, आदमपुर घाट, बड़ी खंजरपुर होते हुए मुसहरी घाट पर समाप्त होगी। मुसहरी घाट पर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *