नवगछिया – परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव निवासी मनोज मंडल की पत्नी वृद्धा पंचा देवी उम्र (67) वर्ष की मौत वज्रपात से हो गई है. स्थानीय ग्रामीणों से जानकारी मिली है कि महिला पंचायत देवी घास काटने के लिए विक्रमशिला सेतु के नीचे पाया नंबर 24 के पास गई थी. जहां घास काटने के क्रम में ही वज्रपात होने से पंचा देवी की मौत हो गई. पंचा देवी के साथ घास काटने गई महिलाओं ने बताया कि एकाएक जोरदार बिजली चमकी और एक भयानक आवाज हुई.
बिजली की चमक ऐसी थी कि वे लोग पल भर के लिए कुछ समझ नहीं पाए फिर अगले ही पल देखा कि पंचा देवी का पूरा शरीर काला पड़ चुका था और उनकी सांसे भी नहीं चल रही थीं. स्थल पर किसी मदद के लिए बुलाने के लिये महिलाओं ने हल्ला करना शुरू कर दिया तो कुछ लोग स्थल पर आए. जिसके माध्यम से घटना की सूचना पंचा देवी के परिजनों को मोबाइल से दी गयी. फिर नाव से पंचा देवी का शव उसके घर पर लाया गया.

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने घटना की सूचना पुलिस व स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों को दी. मौके पर पहुंची परवत्ता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया था. महिला के असामयिक निधन से उसके परिजन गहरे सदमे में हैं मालूम हो कि पंचायत देवी अपने पीछे चार पुत्रियों और दो पुत्रों से अरे परिवार को छोड़ चली गई है. स्थानीय ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा देने की मांग प्रशासन और सरकार से की है.


