नवगछिया। परबत्ता थाना के विक्रमशिला सेतु से बस से गंगा नदी में युवक के कूदने की शिकायत पर रविवार को पुलिस ने गंगा नदी में एनडीआरएफ की टीम के साथ शव की तलाश की लेकिन पता नहीं चला।

थानाध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने बताया कि बस के कंडक्टर ने युवक के गंगा नदी में कूदने की शिकायत थाना में की थी। युवक अररिया जिले के बौंसी थाना के कवैया निवासी अमर कुमार विश्वास बताया जा रहा है। रविवार को युवक के माता-पिता भी परबत्ता थाना आये थे।

उन्होंने बताया कि लापता युवक के साथ रहने वाले युवक का कहना है कि अमर संध्या 4 बजे तक उसके साथ पूर्णिया में रूम पर ही था। वहीं बस में उसका सिलीगुड़ी से नौ बजे रात का टिकट था। वह कब कहां गया कहना मुश्किल है। शव की खोजबीन की जा रही है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *