नारायणपुर:  कटिहार बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे- स्टेशन पर सोमवार को बिहपुर जीआरपी थानाध्यक्ष अजय कुमार सहनी के सानिध्य में होली एवं शब-ए बरात त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की गई। मौके पर सरपंच प्रतिनिधि अब्दुल रहमान, उपमुखिया अजीत कुमार मंडल, नंदकिशोर यादव, पप्पू झा, सुशील पोद्दार, गुड्डू झा, प्रभाष यादव, लोधो अली, नजरूल अली, कयाम अली समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

आशाटोल में जमीन विवाद को लेकर मारपीट

नारायणपुरा : आशाटोल गांव में सोमवार की शाम जमीन विवाद के कारण दो पक्ष में मारपीट हुई। मारपीट के क्रम में तीन व्यक्ति जख्मी हो गए। तीनों का पीएचसी नारायणपुर में उपचार करवाया गया। शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपने जमीन पर सीमेंट से बना पिलर गड्ढा करके गाड़ रहा था कि तभी मणिकांत कुमार शर्मा आया और मारपीट करने लगा। मारपीट में धर्मेंद्र के साथ उसका सहयोगी हरीकिशोर जख्मी हुआ। मणिकांत कुमार भी जख्मी हुआ। भवानीपुर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस ने देसी शराब के साथ तस्कर को दबोचा

नारायणपुर : कर्पूरी तटबंध पहाड़पुर चौक पर सोमवार की शाम भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक बाइक से 55 लीटर देसी शराब के साथ डिलीवरी ब्वॉय खगड़िया जिले के कमरी निवासी मो. मित्रत व खरीदने वाले रिटायर्ड होमगार्ड पहाड़पुर निवासी जयप्रकाश शर्मा को गिरफ्तार किया। जबकि खगड़िया के बारूण निवासी शराब तस्कर नीरज सिंह एवं पहाड़पुर निवासी भवेश शर्मा पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज व शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *