नवगछिया को जोड़ने वाली विक्रमशिला सेतू पर 15 दिन के नवजात को छोड़कर कोई चला गया। बच्चा एक कार्टन में रखा हुआ था। बच्चा काफी रो रहा था। नवजात के रोने की आवाज राहगीरों ने सुनी। जिसके बाद जानकारी हाईलेवल स्थित टीओपी की पुलिस को दी गई। गश्ती में निकले पुलिसकर्मियों ने मासूम को रेस्क्यू कर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।
Total Downloads: 188
बच्चा किसने रखा, अब तक जानकारी नहीं
डॉक्टर के मुताबिक बच्चा स्वस्थ है। आशंका जताई जा रहा है कि प्रेमी जोड़ों का यह काम होगा। नवजात विक्रमशिला सेतु के पुल पाया नंबर 32 के समीप पर पड़ा हुआ मिला। मामले को लेकर फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।

सोशल मीडिया पर पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विक्रमशिला सेतु पर नवजात मिला। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को रेस्क्यू कर उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज जारी है। अभी तक स्पष्ट नहीं है कि बच्चा किसने यहां पर रखा है।
