नवगछिया : नवविवाहिता ने धोखे से पॉइजन खा लिया। इसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान मुन्नी शाह के पत्नी रंजन देवी (19) के रूप में की गई है। दो महीना पहले हिंदू रीति रिवाज से सहरसा के सोनबरसा निवासी शंकर शाह की पुत्री रंजन से नवगछिया के मकनपुर निवासी मुन्नी शाह से शादी हुई थी। दोनों पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध थे। लेकिन धोखे से मृतका ने पॉइजन खा ली जिससे की इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

घटना के संबंध में मृतका के देवर ने बताया कि खून साफ करने वाले सिरप पीने के लिए गई हुई थी। लाइट कट गया बगल में केला के फसल में देने वाली दवाई थी। धोखे से पी लिया। जब चक्कर आने लगी तो चिल्लाने लगी। उसके बाद हम लोगों ने देखा इसके बाद नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां पर डॉक्टर ने बेहतर उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने आगे बताया कि दो महा पूर्व शादी हुई थी। पति मुन्नी शाह मजदूरी करता है। पति के मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मृतका के पिता बाहर में रहकर मजदूरी करता है। इधर, घटना के बाद मृतका के परिवार वालों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *