नवगछिया : विक्रमशिला पुल व पहुच पथ पर रविवार को भी देर रात तक भीषण जाम की जद में था. जाम में ट्रकों के अलावे कई निजी एवं आवश्यक सेवा की वाहने जाम में घंटों फंसी हुई रही जिससे लोगो को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ा. विक्रमशिला पुल पर संध्या समय से ही जाम लगानी शुरू हो गई थी. देर रात तक पुल व पहुच पहुंच पर भीषण जाम लगा गया. पुल व पहुच पथ पर दोनो ओर से वाहनो की लंबी कतार लग गई.

जाम के कारण देखते ही देखते वाहनो की लंबी कतार विक्रमशिला पुल से लेकर नवगछिया जीरो माईल तक पहुच गया. जाम का कारण वाहन चालकों द्वारा ओवर टेकिंग करने एवं लोदीपुर में सड़क निर्माण को लेकर वाहनो की धीमी इंट्री के कारण लगने की बात कही जा रही है.

वही पुल व पहुच पथ पर जाम लगने की सूचना पर परबत्ता पुलिस मौके पर पहुच कर वाहनो को कतारबध्द कर निकलने का प्रयास मव जुट गई है लेकिन जमा इतना भयावह है कि जाम पर नियंत्रण पाने में पुलिस द्वारा की जा रही पहल विफल साबित हो रही है.

परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि भागलपुर की ओर वाहनो को नहीं लिए जाने के कारण पुल व पहुच पथ पर जाम की समस्या उत्पन्न हुई है. वाहनो को कतारबद्ध कर नकालने का पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है. परवत्ता के थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि ट्रकों को भागलपुर की ओर जाने से रोका जा रहा है. इसी कारण यहां सेतु और पथ पर जाम लग जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *