नवगछिया : झंडापुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सफलता पाई है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर प्रेमशंकर झा के जेनरल स्टोर के पीछे छापेमारी कर 405 एमएल विदेशी शराब के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 181
गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश कुमार, नंदन झा, रमेश कुमार पोद्दार, विशाल पोद्दार और प्रेमशंकर झा शामिल हैं। सभी आरोपी नशे की हालत में थे।
इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है, और एसपी प्रेरणा कुमार ने शराबबंदी कानून के सख्त कार्यान्वयन का आश्वासन दिया है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
