नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की जब दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। ये संदिग्ध हथियार से लैस थे और मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उनका पीछा कर पकड़ा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 443
तलाशी में बिक्कू सिंह के पास से एक लोडेड कट्टा और तीन कारतूस मिले। उसके साथी अजय चौधरी भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
इस मामले में गोपालपुर थाना पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
