नारायणपुर, प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बलाहा में मंगलवार को प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पदेन अध्यक्ष बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेंद्र ने किया। विद्यालय में पेयजल, शौचालय, उपस्कर, कम्प्यूटर आदि की उपलब्धता सहित अन्य मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

इस दौरान विधायक ने विद्यालय की विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने बैठक को संबोधित कर कहा कि शिक्षा व्यक्ति को सकारात्मक दिशा में बढ़ाने के लिए सशक्त पहल है, लेकिन वर्तमान शिक्षा में गुणात्मक सुधार की महती आवश्यकता है। बिना इसके शिक्षा सर्वांगीण विकास करने में सक्षम नहीं होगी। शिक्षित व्यक्ति समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ होता है। बैठक में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार मंडल,वार्ड सदस्य राजेश कुमार शर्मा, महेन्द्र सिंह कुशवाहा, विजय सिंह कुशवाहा, प्रो अशोक कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे। बलहा में ग्रामीण ने लालधारी कन्या उच्च विद्यालय की चर्चा विधायक से किया।

जिसपर उन्होंने कहा कि प्राइवेट विद्यालय का जमीन का कागजात दे इसकी चर्चा विभाग स्तर पर चर्चा कर चालू कराने का पहल करेंगे और विद्यालय जाने वाले सङक को भी ठीक कराया जाएगा।ग्रामीण ने कहा कि 1995 में कन्या उच्च विद्यालय का शुभारंभ किया था जो बहुत दिन बाद बंद हो गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *