नवगछिया – नवगछिया में अवैध सब्जी मंडी के कारण लग रहे जाम और खरनई नदी के अतिक्रमण का मामला कोसी स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह ने सदन में उठाया है. विधान पार्षद ने सदन में कहा है कि नवगछिया रेलवे स्टेशन के वैशाली हॉटल से नवगछिया रेलवे स्टेशन तक सब्जी की बिक्री होने से सुबह आठ बजे से रात्रि नौ बजे तक जाम लगा रहता है और स्थिति अस्त व्यस्त रहती है.
Total Downloads: 160
उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा सब्जी मंडी के लिए जमीन चिन्हित कर सब्जी दुकानदारों को जगह का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया था लेकिन वर्तमान में स्थिति यथावत है. विधान पार्षद ने नगर परिषद नवगछिया को प्रस्तावित सब्जी मंडी के लिए जमीन लीज पर उपलब्ध कराने को लेकर मंत्री से उत्तर की मांग की. जिस पर डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मामले में उन्होंने जिलाधिकारी भागलपुर से बात की है.
जमीन उपलब्ध होते ही दूसरे जगह पर सब्जी मंडी लगाया जायेगा. जबकि ऐतिहासिक खरनई नदी कर जिक्र करते हुए विधान पार्षद ने कहा कि डेढ़ किलोमीटर की इस नदी में वर्ष भर जल संचय रहता है जो नवगछिया के लोगों ने लिए काफी अच्छा है. सरकार द्वारा साफ सफाई की व्यवस्था नहीं किये जाने से लिए काफी गंदी हो गयी है. उन्होंने खरनई नदी के सौंदर्यीकरण, सीढी घाट निर्माण कराने, नदी को जीवंत बनाने को लेकर सरकार से सवाल किया. जिस पर साकारात्मक जबाव आया है.
