नारायणपुर के मधुरापुर बाजार स्थित बापू द्वारा चौक पर शनिवार को बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कुमार शैलेंद्र ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें चुना है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

विधायक ने नारायणपुर में सक्रिय अपराधियों और गुंडा तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व व्यापारियों या किसानों को डराने-धमकाने की कोशिश करेगा, तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि वे अपराधियों के लिए सबसे बड़े ‘दबंग’ हैं और सभी को अपनी हरकतों से बाज आ जाना चाहिए।

विधायक शैलेंद्र ने क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सबसे पहले बापू द्वारा चौक को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने आपसी समन्वय और सहयोग से इलाके के चहुंमुखी विकास का भरोसा दिलाया।

इसके साथ ही उन्होंने राघोपुर से ननकार और मौजमा गनोल तक गंगा किनारे पटना के मरीन ड्राइव की तर्ज पर बाईपास मरीन ड्राइव निर्माण की इच्छा भी व्यक्त की, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *