नवगछिया। खरीक राघोपुर पंचायत के छोटी अलालपुर गांव के पास विशु बाबा स्थान गंगा घाट के समीप शुक्रवार की देर शाम नहाने के दौरान गांव के मनोहर मंडल का करीब 10 वर्षीय पुत्र पियूष कुमार डूब गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 70
पूर्व जिला पार्षद विजय कुमार मंडल के नेतृत्व में स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से किशोर का नदी में तलाश किया जा रहा था। पर देर शाम तक सफलता हाथ नहीं लगी थी। वहीं, किशोर के परिजन व ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय प्रशासन को जानकारी देने के बाद भी कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
