नवगछिया : नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्रम के निर्देश पर पुलिस जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम के द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. एसपी के निर्देश पर की गई पुलिस टीम ने अलग अलग थाना क्षेत्र में 11 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 61 लीटर देशी एवं 38 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि खरीक थाना क्षेत्र के लोदीपुर से 10 लीटर शराब के साथ शराब कारोबारी हरिकिशोर मंडल को गिरफ्तार किया गया है.

परबत्ता पुलिस ने छापेमारी का राघोपुर बिंद टोली से राघोपुर बिंद टोली निवासी रोहित कुमार एवं छोटी परबत्ता निवासी निरंजन मंडल को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गोपालपुर पुलिस ने बोचाही में छापेमारी कर 10 लीटर शराब बरामद किया है। इस दौरान एक महिला निर्मला देवी की गिरफ्तारी हुई है. रंगरा पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में बनिया गांव से दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार शराब कारोबारी गोलू कुमार एवं अमित कुमार है दोनों बनिया गांव के रहने वाले हैं। दोनों के पास से 10 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। बिहपुर पुलिस ने बमकाली स्थान के पास छापेमारी कर 34 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. झंडापुर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में 9 लीटर देसी शराब के साथ शराब तस्कर ओलियाबाद निवासी सुपर कुमार को गिरफ्तार किया गया. वही ढोलबज्जा पुलिस ने छापेमारी कर लौआलगाम निवासी किलो ऋषिदेव एवं विदेशी ऋषि देव को 2 लीटर देसी एवं 4 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. इस दौरान एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *