नवगछिया। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की टीम ने सोमवार को जीबी कॉलेज का निरीक्षण किया। टीम में प्रतिकुलपति प्रो रमेश कुमार, कुलसचिव डॉ गिरिजेश नंदन कुमार और महाविद्यालय निरीक्षक प्रो संजय कुमार झा थे।
Total Downloads: 87
निरीक्षण के क्रम में वर्ग में उपस्थित छात्रों से सवाल-जवाब भी किया तथा छात्रों को वर्ग में 75% उपस्थित रहने को कहा, अन्यथा फॉर्म भरने से रोक दिया जाएगा। इस दौरान टीम ने छात्रों की समस्याओं को भी सुना।
छात्रों ने वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जन्तु विज्ञान में शिक्षक उपलब्ध कराने को लेकर आवेदन दिया। कला संकाय के विषयों में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शिव शंकर मंडल द्वारा स्नातकोत्तर की पढ़ाई की मांग की गई। टीम ने शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की उपस्थिति की भी जांच की।

