नवगछिया :  विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक नवगछिया स्टेशन रोड स्थित विहिप के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार भगत की अध्यक्षता में उनके आवास पर की गई । इस बैठक में आगामी होने वाले कार्यक्रम शौर्य दिवस एवं गीता जयंती को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया। यह कार्यक्रम पूरे भारतवर्ष में एक सप्ताह तक चलेगी जो 12 दिसंबर से लेकर 19 दिसंबर 2021 तक चलेगी।

यह कार्यक्रम आगामी 12 दिसंबर को नवगछिया में होना तय हुआ। इस कार्यक्रम में प्रांत से आए पदाधिकारियों के द्वारा बौद्धिक एवं त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम किया जाएगा। साथ ही पूरे नगर में पथ संचलन किया जाएगा।  इस बैठक में कटिहार विभाग के संगठन मंत्री श्री गोपाल चंद्र साह के द्वारा नौगछिया के सभी प्रखंडों में प्रखंड पालकों की घोषणा की गई।

इस कार्यक्रम में विहिप नौगछिया जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार भगत ,जिला महामंत्री गौरव कुमार भारद्वाज , उपाध्यक्ष पंकज कुमार भारती, बजरंग दल संयोजक प्रभात कुमार, अभिनंदन कुमार, गौरव कुमार, मोहित कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *